फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   multi purpose store and decemination centre related news

सेमरियावां में बनेगा मल्टी परपज बीज गोदाम और टेक्नालॉजी डिसेमिनेशन सेंटर

Thu, 30 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
multi purpose store and decemination centre related news
सेमरियावां ब्लाक परिसर में मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर की चिन्हित भूम? - फोटो : KHALILABAD
सेमरियावां में बनेगा मल्टी परपज बीज गोदाम और टेक्नालॉजी डिसेमिनेशन सेंटर
विज्ञापन

- बीज, मृदा परीक्षण, बीज शोध की सुविधा होगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के किसानों के लिए बीज, प्रशिक्षण, मृदा परीक्षण, बीज शोध की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। इसके लिए ब्लॉक कार्यालय के पीछे मल्टी परपज बीज गोदाम और टेक्नालॉजी डिसेमिनेशन सेंटर बनाया जाएगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर के लिए सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय की पीछे परिसर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। 80.14 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना है। ग्रामीण अभियंत्रण विकास विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शासन की ओर से स्वीकृत मिलते ही कार्यदायी संस्था ने एक हफ्ते पहले टेंडर प्रक्रिया जारी कर अनुबंधन का गठन कर लिया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता वाईपी शुक्ला ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा भूमि पूजन करा दिया गया है। अगले हफ्ते निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बीज गोदाम होने से बीज की सुविधा सुलभ होगी। मृदा परीक्षण, बीज शोध के साथ किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 80.14 लाख रुपये की लागत से एक बड़ा हाल, दो कार्यालय कक्ष, बीज निर्गत करने के लिए रोलिंग शटर, एक स्टोर रूम का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed