{"_id":"61d9d9daa3beb3338834de5d","slug":"mridul-selected-flying-officer-in-air-force-khalilabad-news-gkp42299901","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदुल दुबे बने एयर फोर्स में फ्लाइंग आफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदुल दुबे बने एयर फोर्स में फ्लाइंग आफिसर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रवक्ता इंद्रेश धर दुबे के पुत्र मृदुल दुबे का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर के पद पर हुआ है।
मृदुल दुबे ने इंटरमीडिएट की परीक्षा गोरखपुर के एयर फोर्स स्कूल से उत्तीर्ण की थी। उसके बाद वह आईआईटी और एनडीए की तैयारी में जुट गए। बीटेक की परीक्षा पास करने बाद वह एक कंपनी में कार्य कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी और सफल हुए। वह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर के पद पर चयनित हुए हैं। एयर फोर्स एकेडमी में उनका एक वर्ष का प्रशिक्षण होगा। उसके बाद उन्हें पद प्राप्त होगा।