फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mrf center in closed

Sant Kabir Nagar News: एमआरएफ सेंटर में ताला, वार्ड में फैला है कूड़ा

Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
mrf center in closed
मेंहदावल नगर पंचायत में बने एमआरएफ सेंटर पर लटक रहा ताला ।संवाद
मेंहदावल। एक तरफ शासन शहरों को साफ सुथरा व सुंदर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके लिए मिशन क्लीन सिटी योजना भी नगर विकास विभाग के जरिये चलाई गई है, जिसके तहत मेंहदावल नगर पंचायत में इस योजना के तहत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कराया गया। विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी अभी तक इस सेंटर पर ताला लटक रहा है। कूड़ा वार्डों की शोभा बने हुए हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के सोनबरसा वार्ड में नगर पंचायत के जरिये कूड़ा निस्तारण के लिए 35 लाख रुपये से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कार्यदायी संस्था ने इस सेंटर को नगर पंचायत के हवाले भी कर दिया। दो वर्षों से कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन आदि सामग्री भी सेंटर में आ गई। वर्तमान समय में विद्युत निगम एमआरएफ सेंटर को कनेक्शन प्रदान करते हुए विद्युत आपूर्ति भी शुरू कर दिया है। उसके बाद भी सेंटर पर ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई वार्डों में जगह-जगह कूड़ा बिखरा हुआ है। आबादी के बीच यह कूडा लोगों के लिए समस्या बन गया है। वार्ड के अजय कुमार, रामसुख, अजीत कुमार, मोहम्मद कयूम अंसारी आदि का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन के जरिये निर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र नगर वासियों के लिए हाथी का दांत साबित हो रहा है। वार्ड में जगह-जगह गंदगी व कूड़ा संक्रामक बीमारियों को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि एमआरएफ सेंटर का विद्युत कनेक्शन कार्य पूरा हो गया है, सेंटर जल्द ही यह कार्य करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed