फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   MP Pravin Nisod 10 loc CM rahat kosh

सांसद ने 10 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

Fri, 27 Mar 2020 08:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
MP Pravin Nisod 10 loc CM rahat kosh
सांसद ने 10 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोरोना के मद्देनजर सांसद प्रवीण कुमार निषाद मुख्यमंत्री राहत कोष में सांसद विकास निधि से दस लाख रुपए दिए हैं। इससे कोरोना वायरस की भीषण परिस्थिति में चिकित्सा, दवा, आपूर्ति व दिहाड़ी मजदूरों के भरण पोषण का कार्य व बीमारी से बचाव व रोकथाम का कार्य सरकार कर सके।

सांसद ने बताया कि वह सेल्फ आइसोलेशन में दिल्ली में रह रहे हैं, लेकिन इस महामारी में जनता के समस्याओं के प्रति लगातार अधिकारियों से संपर्क में है। उन्होंने आगे बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र से संबंधित किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसके लिए वह लगातार जरिए दूरभाष संपर्क में है तथा किसी को भी कोई समस्या हो तो वह फोन के जरिए संपर्क कर सकता है। सांसद ने सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए स्वयं जागरूक होने तथा अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ में न जाने का आह्वान किया। कहाकि सरकार जनता के प्रति तत्परता से कार्य कर रही है। किसी को घबड़ाने की जरूरत नही है। घर में रहें और सुरक्षित रहे। इसी क्रम में एमएलसी संतोष यादव सन्नी ने भी अपने निधि से 15 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है। एमएलसी ने कहा कि कोरोना की जंग में हम सभी सरकार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed