फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Motorcyclist falls from overbridge after being hit by a car; dies

Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार ओवरब्रिज से गिरा, मौत

Tue, 27 Oct 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist falls from overbridge after being hit by a car; dies
शाश्वत की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर रविवार की देर रात एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक रेलिंग से टकरा गया। वह बाइक से उछल कर ओवरब्रिज के नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने पहचान के बाद परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेंहदावल क्षेत्र के केवटहिया अव्वल निवासी संजय राय परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। वह परिवार समेत खलीलाबाद के गांधीनगर में रहते हैं। उनका बेटा शाश्वत राय (18) प्रयागराज में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह सोमवार की रात 10:00 बजे के करीब बाइक से गोला बाजार कुछ सामान लेने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब 11:00 बजे वह बाइक से लौट रहा था। मुखलिसपुर ओवरब्रिज से वह घर जा रहा था। उसी दौरान ओवरब्रिज पर एक कार ने उसे टक्कर मार दिया। वह बाइक समेत पुल की रेलिंग से टकरा गया और उछल कर पुल के नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ओवरब्रिज के नीचे मुखलिसपुर चौराहे पर ही युवक गिरा था। इस वजह से वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पहचान होने के बाद युवक के पिता को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस पर लोग परिजन को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed