फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   son killed mother for property in sant kabir nagar

संपत्ति के लालच में बना हैवान: बहनों को ना मिले हिस्सा, इस बात का सताता था डर, बेटे ने मां को ही काट डाला

Sat, 20 May 2023 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Sat, 20 May 2023 11:18 AM IST
सार

कातिल बेटा अपनी बेटी की शादी के लिए मां से अनाज और डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। शादी भी उस मकान से करना चाह रहा था, जिसमें मां रह रही थी, लेकिन मां तैयार नहीं हुई। अनाज व रकम देने को भी तैयार नहीं थी। इसी बात से नाराजगी थी।

विज्ञापन
son killed mother for property in sant kabir nagar
छाछापार के अपने मां के हत्या के आरोप में पकड़ा गया अशोक पुलिस ने जेल भेजा।संवाद

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में छांछापार में एक मई की रात को इकलौते बेटे ने ही संपत्ति की लालच में मां की हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। आरोपी को पुलिस लाइंस से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे को यह शक हो गया था कि मां अपनी संपत्ति बेटियों को दे देगी।

विज्ञापन


एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के छांछापार गांव निवासी तीजा देवी (70 ) पत्नी स्वर्गीय गंगा प्रसाद की मकान की दूसरी मंजिल पर सोते समय एक मई की रात हत्या कर दी गई थी। महिला का शव चारपाई के नीचे दरवाजे के पास पड़ा मिला था। मौके पर बसूला मिला था, जबकि महिला के जेवरात आदि सामान सुरक्षित थे। पुलिस को वारदात में महिला के करीबियों का हाथ होने का शक था। पुलिस की विवेचना से हत्या में महिला के इकलौते बेटे अशोक कुमार का नाम सामने आया।
विज्ञापन


कोतवाल सर्वेश राय ने टीम के साथ सूचना के आधार पर हत्यारोपी बेटे अशोक को शुक्रवार को पुलिस लाइंस से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अशोक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 22 साल पहले हुई थी। उसी समय से उसकी मां अलग रहने लगी थी। पिता स्वर्गीय रंगीलाल नलकूप विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। इस वजह से मां को पेंशन मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मां के नाम से डेढ़ बीघा खेत था और बैंक खाते में 3.19 लाख रुपये जमा थे। पिता के बनवाए दो मंजिला मकान में मां अकेले रहती थी, जबकि आशोक पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे मकान में रहता था। खेती की उपज और पेंशन की रकम को मां अशोक को न देकर खुद उपभोग करती थी। अशोक की दो बहनें हैं, जो विवाहित हैं। मां बार- बार कहती थी कि वह अपनी संपत्ति उसे न देकर दोनों बेटियों के नाम कर देगी। इस वजह से उसे मां से चिढ़ हो गई थी।

इधर, अशोक ने अपनी बड़ी बेटी की शादी तय कर दी थी। सात मई को शादी की तिथि तय थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह शादी को लेकर चिंतित था। बेटी की शादी के लिए वह मां से अनाज और डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। शादी भी उस मकान से करना चाह रहा था, जिसमें मां रह रही थी, लेकिन मां तैयार नहीं हुई। अनाज व रकम देने को भी तैयार नहीं थी। बार-बार संपित्त बेटियों के नाम करने की धमकी देती थी। एक दिन वह चुपके से मां के घर में घुसा और बहनों को वसीयत करने की आशंका पर कागजात ढूंढ रहा था। उसी बीच मां ने उसे पकड़ लिया और झाडू से उसकी पिटाई कर दी।

इधर, बेटी की शादी की तिथि नजदीक होने और पैसे का इंतजाम नहीं हो पाने से वह परेशान हो गया था। उसके मां की हत्या करने की सोच ली। वारदात वाली रात दो-तीन बजे के करीब घर के बारजा के सहारे मां के मकान की छत पर चल गया। घर में घुस कर पहले गला दबाकर मां की हत्या की कोशिश की, विरोध करने पर पास में रखे बसुला से सिर पर प्रहार करके मां को मार डाला।

आरोपी ने बताया कि उसने तय तिथि सात मई को बेटी की शादी अपनी ससुराल कांटे से की। ससुराल वालों ने बेटी की शादी का खर्च उठाया। उसे आशंका नहीं थी कि पुलिस उसे आरोपी बना। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed