फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother died due to wall collapse, daughter injured

Sant Kabir Nagar News: दीवार ढहने से मां की मौत, बेटी घायल

Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mother died due to wall collapse, daughter injured
दीवार के नीचे दबकर मरी डेवरी गांव निवासी बासमती के रोते बिलखते परिजन।
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के डेबरी गांव में शुक्रवार की रात तेज बारिश की वजह से दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर मां की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और घायल बेटी को सीएचसी मलौली भेजवाएं, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डेबरी गांव निवासी रामस्वरूप की 45 वर्षीय पत्नी बासमती और 15 वर्षीय बेटी शर्मिला शुक्रवार की रात करीब नौ बजे हैंडपंप पर हाथ पैर साफ कर रही थी। उसी समय मिट्टी से तैयार ईंट की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे मां - बेटी दब गई। दीवार ढहते देख परिवार के अन्य सदस्य शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। शोर सुनकर ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों के सहयोग से दीवार के नीचे दबी मां- बेटी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलौली भेजा गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने बासमती को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल शर्मिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां और बहन की हालत को देखकर रामस्वरूप की 12 वर्षीय बेटी प्रमिला अचेत हो गई। गांव वालों ने बताया कि रामस्वरूप मिट्टी से जुड़ाई करा कर पक्की दीवार खड़ी करके उस पर छप्पर रखना चाहते थे। अत्याधिक बारिश के कारण दीवार उनके परिवार पर विपत्ति बन कर ढह पड़ी। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed