फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mostly work complete in kabir chaura

कबीर चौरा तैयार, अब राष्ट्रपति के आने की दरकार

Fri, 27 May 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mostly work complete in kabir chaura
राष्ट्रपति के अगमन को लेकर मगहर में कबीर गुफा के हुआ सुंदरीकरण।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कबीर चौरा तैयार, अब राष्ट्रपति के आने की दरकार
विज्ञापन

- रामनाथ कोविंद मगहर में कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। पांच जून को राष्ट्रपति संत कबीर की निर्वाण स्थली आएंगे। उनके आगमन की तैयारी जोरों पर है। डीएम की देखरेख में कार्यों को कराया जाएगा। कबीर की समाधि व मजार की रंगाई-पुताई होने से अब यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सूफी संत कबीर की निर्वाण स्थली पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पांच जून को आगमन हो रहा है। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के बुधवार के निरीक्षण के बाद कार्यदाई संस्थाओं ने कार्य तेज कर दिए हैं। सभी विभाग अपने कार्यों व लक्ष्यों के प्रति सजग दिख रहे हैं। नगर पंचायत कर्मी साफ-सफाई में लगे हैं।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के सभी कार्य पूर्ण : चंद्रजीत
मगहर। कबीर चौरा परिसर में यूपीपीसीएल के जरिए कराए जा रहे सभी विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अवर अभियंता चंद्रजीत यादव ने बताया कि 37 लाख की लागत से समाधि/मजार व गुफा की पुताई का कार्य, समाधि व मजार परिसर के चारों तरफ रेलिंग, चार गेट, पाथवे व पाथवे के चारों तरफ स्टील की रेलिंग, समाधि व मजार परिसर में फर्श पर लाल पत्थर का कार्य था। जिसे पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान बनकर तैयार
आवास विकास के अवर अभियंता संतोष यादव ने बताया कि संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान, छात्रावास आदि के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 23 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से ये कार्य हुए हैं। अकादमी के सामने रोड का कार्य भी दो दिन में समाप्त हो जाएगा।

वपकोश ने पूर्ण किए अधिकतर कार्य
वपकोश के अवर अभियंता समीर यादव ने कहा कि कबीर चौरा परिसर में स्वदेश दर्शन के अंतर्गत 17 करोड़ 67 लाख की लागत से कुल 20 विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। जिनमें इंटरपिटेशन सेंटर, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रदर्शनी सेंटर, सोलर लाइट, पार्क का सुंदरीकरण, घाट के निर्माण, गजवे, कैफेटेरिया, सोलर लाइट, दुकानें, पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ कार्य हैं जो दो दिन में पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed