{"_id":"6adfa755092554ed2a008672","slug":"monkeys-and-langurs-have-been-causing-havoc-for-six-months-people-are-distressed-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-159567-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह महीने से बंदर-लंगूरों का आतंक, लोग दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह महीने से बंदर-लंगूरों का आतंक, लोग दुखी
विज्ञापन
बारीडीहा गांव में छत पर मौजूद बंदराें का झुंड-संवाद
धर्मसिंहवां। नगर पंचायत धर्मसिंहवां क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों का उत्पात लगातार जारी है। इनके आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार को मुख्य कस्बे में एक आक्रामक लंगूर को देखकर लोग भागते और खुद को सुरक्षित स्थानों पर छिपाते नजर आए। यहां के लोग छह महीने से इनके आतंक से काफी दुखी हो चुके हैं।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 और 13 में कई दिनों से सक्रिय एक आक्रामक लंगूर अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। इसके हमले से सबसे अधिक परेशानी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को हो रही है। बताते चलें कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में बंदर और लंगूर लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। करीब छह महीने से इनका उत्पात जारी है। सोमवार को भी मुख्य कस्बे में लंगूर की आपाधापी देखने को मिली थी। आक्रामक लंगूर को देखकर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इसके हमलावर रुख के कारण लोगों को आवागमन के दौरान भी सतर्क रहना पड़ रहा है। बंदरों और लंगूरों के आतंक का मामला शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भी उठा था। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के समक्ष समस्या रखते हुए लोगों को इससे निजात दिलाने की मांग की थी।
अधिशासी अधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, दो दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बंदरों और आक्रामक लंगूरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बंदरों के आतंक की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया गया पर अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। नगर पंचायत प्रशासन को चाहिए वन विभाग की सहभागिता के साथ बंदर पकड़ने का प्रयत्न करें।
-धर्मराज अग्रहरि, सभासद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर-9
-- -- -- -- -- --
चाय की दुकान पर बंदर के आ जाने से लोग परेशान हो जा रहे हैं। लोगों को डर सता रहा है कि बंदर कहीं काट ना ले। छह महीने से लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
-जगपत मोदनवाल, व्यापारी, धर्मसिंहवा
-- -- -- -- -- --
नगर पंचायत प्रशासन और वन विभाग का सामंजस्य न हो पाने के कारण आम जनता परेशान हो रही है। सड़क पर स्वतंत्र होकर चलने में भी हमेशा डर बना हुआ है। लंगूर बंदर कब हमला कर दे सतर्क रहना पड़ रहा है।
-एकलाख अंसारी, व्यापारी, धर्मसिंहवा
-- -- -- --
लंगूर के चलते बाजार में लोग आने से कतरा रहे हैं। व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। दूर तक चर्चा हो गया है कि कस्बे में एक बंदर उत्पात मचाए हुए हैं। प्रशासन गंभीर नहीं हो रहा है। बाजार में लोगों का काफी नुकसान हो रहा है।
-प्रमोद जायसवाल, व्यापारी, धर्मसिंहवा
-- -- -- -- -- -
बंदर पकड़ने वालों से बातचीत चल रही है। जल्द ही बंदर को पकड़वा दिया जाएगा, जिससे नगर के लोगों को राहत मिलेगी।
-आशुतोष ओझा, ईओ, नगर पंचायत, धर्मसिंहवा