{"_id":"6596efa70017fe30b503b2ff","slug":"monkey-cut-many-people-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7793-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लाल बंदर ने कई को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लाल बंदर ने कई को काटा
Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल नगर पंचायत के राजाबारी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। लाल बंदर के आतंक से गांव के लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को दो लोगों को बंदर ने काट कर लहूलुहान कर दिया। इससे दहशत फैल गई। गांव के लोगों का कहना है कि अब तक 20 लोगों को बंदर काट चुका है। सभासद से शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन अभी तक बंदर पकड़ने की व्यवस्था नगर पंचायत प्रशासन नहीं कर पाया।
मेंहदावल नगर पंचायत पुरवा वार्ड के राजाबारी में एक सप्ताह से लाल बंदर का आतंक है। अब तक 20 लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर चुका है। बृहस्पतिवार को पांच वर्षीय देव कुमार पांडेय को काट कर घायल कर दिया। वहीं, इसी गांव के उपेंद्र की मां को भी बंदर ने घायल किया।
गांव निवासी संजय पांडेय, चंद्रलोक पांडेय, आनंद पांडेय, सौरभ पांडेय, कमलेश गुप्ता, मुन्नीलाल आदि का कहना है कि एक सप्ताह से इस बंदर के आतंक के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी तक गांव के 20 लोगों को यह घायल कर चुका है। नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत दर्ज करने के बाद भी आतंक मचा रहे बंदर को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोग डरे हुए हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से उक्त बंदर को पकड़वाने की मांग की है।