{"_id":"6329fad1bd43377dc061c1a2","slug":"money-withdraw-by-forgery-khalilabad-news-gkp451187724","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से रकम निकालने के आरोप में युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से रकम निकालने के आरोप में युवक की पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मंगलवार को शनिचरा बाजार में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने एक युवक पर फर्जी तरीके से 70,000 रुपये निकालने के आरोप में पिटाई कर दी। आरोपी युवक को थाने पहुंचा दिया गया। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शनिचरा बाजार निवासी सूरज कुमार का आरोप है कि वह शनिचरा बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। तीन सितंबर को एक युवक उनकी टाइनी शाखा पर पहुंचा और फर्जी आधार कार्ड के आधार पर अलग-अलग समय पर 70,000 रुपये की निकासी की। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का कहना है कि इसकी जानकारी उसे 16 सितंबर को तब हुई, जब उसके पोर्टल को बंद कर दिया गया। पोर्टल बंद होने की जानकारी लिया तो पता चला कि फर्जी तरीके से 70,000 रुपये की निकासी की गई है। संचालक का कहना है कि तभी से आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी।
मंगलवार को आरोपी युवक शनिचरा बाजार में मिल गया। जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।