{"_id":"620a910257edfb43d34400f1","slug":"mohshin-selected-for-ipl-khalilabad-news-gkp4269256109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल : लखनऊ के लिए खेलेंगे संतकबीरनगर के मोहसिन खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल : लखनऊ के लिए खेलेंगे संतकबीरनगर के मोहसिन खान
विज्ञापन
किक्रेट खिलाड़ी मोहसिन खान की फोटो ।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल : लखनऊ के लिए खेलेंगे संतकबीरनगर के मोहसिन खान
- लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी के रहने वाले मोहसिन खान आईपीएल में अपनी किसमत आजमाएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये में उन्हें खरीदा है। मोहसिन गेंदबाजी करते हैं।
शनिचरा पूर्वी गांव निवासी मोहसिन खान का बचपन से क्रिकेट के प्रति लगाव है। इनके पिता मुल्तान खान उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। पिता मुलतान खान ने बताया कि बेटा प्रदेश का मान बढ़ाएगा। मोहसिन इससे पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे। मोहसिन 2017- 2018 तक जोनल टी-20 लीग में उत्तर प्रदेश के लिए अपना 20-20 डेब्यू किया था। जनवरी 2018 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी में खरीदा था। विजय हजारे ट्रॉफी 2017-18 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की थी। उत्तर प्रदेश के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उनके चयन पर गांव में खुशी का माहौल है। पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ राजन, रमेश गुप्ता, संजय यादव, राम अशीष, राम पाल चौहान, दीनदयाल राय ने बताया कि मोहसिन खान ने जिले का मान बढ़ाया है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।