{"_id":"61900ec902e5745381782f1d","slug":"mock-drill-held-for-third-corona-wave-khalilabad-news-gkp4162444105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल
विज्ञापन
जिलाअस्पताल के एमसीएच विंग अस्पताल में कोविड के तीसरी लहर की तैयारी को लेकर मार्क ड्रील में मरीज
- फोटो : KHALILABAD
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल
जिला अस्पताल समेत चार सीएचसी पर हुआ आयोजन
मरीज को लाने और भर्ती कराने के तरीकों का अधिकारियों ने जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय के एमसीएच विंग और चार सीएचसी पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने अपनी निगरानी में कोविड मरीजों व बच्चों को लाने और भर्ती कराने के तरीकों की जानकारी ली।
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय से जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक अर्बन डॉ. अजय गुप्ता की मौजूदगी में जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में मॉक ड्रिल की गई। संक्रमित एक बच्चे को ऑक्सीजन गैस लगाकर स्ट्रेचर से लेकर दूसरी मंजिल पर स्थित एक वार्ड ले जाया गया। जहां पर उसे वार्ड में मौजूद एक नर्स के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे का वजन, टेंपरेचर, हार्ट की गतिविधियां, ऑक्सीजन का लेवल अन्य सभी जांच करके उसे भर्ती करके उसका उपचार शुरू किया गया। इस अवसर पर संयुक्त चिकित्सालय में बच्चों के इलाज के लिए 30 बेड का पीकू वार्ड भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही एमसीएच विंग में 100 ऑक्सीजनयुक्त बेड बनाए गए हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. अजय गुप्त ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। संभावना है अगर तीसरी लहर आएगी तो सबसे ज्यादा बच्चों पर प्रभाव डालेगी। उन्होंने कहा कि जिले के सेमरियावां, खलीलाबाद, हैंसर और मेंहदावल मेें भी मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली, डॉ. प्रमोद चौधरी, डॉ. आरपी मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।