फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mlc election today

एमएलसी चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Fri, 08 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
mlc election today
एमएलसी चुनाव को संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट से बक्सा लेते पोलिंग पार्टी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
एमएलसी चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन

- नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक डाले जाएंगे वोट
- जिले के 1,607 मतदाता करेंगे मतदान, बस्ती में जमा कराई जाएंगी मत पेटिकाएं
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नौ अप्रैल को एमएलसी के लिए मतदान होगा। जिले में नौ ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में मतदान के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खलीलाबाद, नाथनगर, हैंसर, पौली, सेमरियावां, बघौली, बेलहर, मेंहदावल और सांथा ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिले में कुल 1,607 मतदाता हैं। इनमें 753 ग्राम प्रधान, 753 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 30 जिला पंचायत सदस्य, 41 नगर पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष, 26 नगर पालिका परिषद के सदस्य व अध्यक्ष तथा चार विधायक और सांसद मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 11 पार्टियां बनाई गईं हैं। नौ पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार की सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट से रवाना किया गया। दो पार्टियां रिजर्व में है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार कार्मिक शामिल हैं। इसके अलावा एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक-एक कैमरामैन प्रत्येक मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे। तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि तीन जोन में तीन-तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा तीनों जोन में तीन-तीन स्टेट्रिक मजिस्ट्रों की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आधा- आधा सेक्शन केंद्रीय पुलिस बल और जिले की पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रहेंगी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। मतदान समाप्ति के बाद मत पेटिकाएं शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराई जाएगी। 12 अप्रैल को बस्ती में ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed