{"_id":"611e94748ebc3e79c24e3efe","slug":"mission-shakti-news-khalilabad-news-gkp406090478","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपराधियों से डटकर मुकाबला करें महिलाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपराधियों से डटकर मुकाबला करें महिलाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अपराधियों से डटकर मुकाबला करें महिलाएं’
- मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को कटया, अशरफपुर गांव में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसआई गौरी शुक्ला ने महिलाओं को अपराध और अपराधियों से डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपराध को छिपानी भी एक अपराध ही है।
धनघटा थाने की महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी एसआई गौरी शुक्ला ने महिलाओं को उनके हक और अधिकारी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं कभी भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनका समाज और देश में अहम योगदान था और रहेगा। उन्होंने बालिकाओं को मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इसका प्रयोग अच्छा भी है और बुरा भी। हमें मोबाइल से केवल अच्छी बातें ग्रहण करना चाहिए। महिलाओं के साथ किसी भी तरह का कोई अपराध करे या करने की कोशिश करे तो उनके लिए 1090, 1076 और 112 नबंर फोन हमेशा खुला हुआ है। उस पर फोन करे चंद मिनटों में उन्हें पुलिस की सहायता मिल जाएगी। इस मौके पर पूनम, रामसवारे, सौरभ त्रिपाठी, अंकिता, सुनीता, उमेश, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।