फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ministers inspected dams

बाढ़ से पूर्व तटबंधों की मरम्मत पूर्ण करें अधिकारी

Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
ministers inspected dams
मेंहदावल के गौआश्रय केंद्र खैरहवां का निरीक्षण करती मंत्री।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बाढ़ से पूर्व तटबंधों की मरम्मत पूर्ण करें अधिकारी
विज्ञापन

गोआश्रय केंद्र व करमैनी बेलौली तटबंध का मंत्रियों ने किया निरीक्षण
जिले में तीन मंत्रियों की टीम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों की टीम रविवार को मेंहदावल क्षेत्र में पहुंची। यहां से खैरहवा स्थित गोआश्रय केंद्र का जायजा लेने के साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्रियों का काफिला करमैनी-बेलौली तटबंध पर पहुंचा। यहां तटबंध के चौड़ीकरण, डंपर व अन्य बाढ़ निरोधक कार्य की जानकारी के साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया।
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह व राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अनिल त्रिपाठी बढ़या ठाठर ग्राम पंचायत के खैरहवां में स्थित गोआश्रय केंद्र पहुंचे। यहां मंत्रियों ने छुट्टा पशुओं की जानकारी ली। जिस पर विकास खंड के अधिकारियों व पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने 242 पशुओं की संख्या बताई। मंत्रियों ने गोआश्रय केंद्र में गोपूजन भी किया। चारा-पानी की व्यवस्था देखी। पशुओं के चिकित्सकीय परीक्षण की भी जानकारी ली। वहीं, मौजूद ग्रामीणों से गांव में कोटेदार की ओर से राशन वितरण की जानकारी लेने के साथ ही राशन मिलने न मिलने के सवाल पूछे। ग्रामीणों ने राशन वितरण करने व कार्डधारकों को समय से राशन मिलने की बात बताई। यहां से काफिला करमैनी-बेलौली तटबंध पर पहुंचा। यहां शासन की ओर से स्वीकृत व आवंटित धन से तटबंध के उच्चीकरण व चौड़ीकरण के साथ ही अति संवेदनशील कटान स्थलों पर बाढ़ निरोधक कार्य को देखा। ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधीशासी अभियंता से कार्य की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। बरसात से पूर्व बाढ़ निरोधक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश मंत्रियों ने दिए। इस दौरान एमएलसी सुभाष यदुवंश, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी सोनम कुमार, सीडीओ सुरेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, बीडीओ महावीर सिंह, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव, मैनुद्दीन सिद्दीकी, सीओ अम्ब्रीश भदौरिया, एसओ जयवर्धन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी इंद्रसेन सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल, रामप्रकाश मिश्रा, लालचंद्र गुप्ता, फूलचंद्र चौधरी, निरंजन, प्रेमचंद्र तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन

विधायक ने मंत्रियों का स्वागत किया
मेंहदावल। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह व राज्य मंत्री रजनी तिवारी का काफिला सिद्धार्थनगर जनपद से जब विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल की सीमा में आया तो विधायक अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में नेतारीकलां सीमा पर मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों को फूलमाला पहनाकर नारेबाजी की। इस दौरान सांथा प्रधान संघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय, ग्राम प्रधान विनोद दूबे, प्रमुख सांथा अरविंद जायसवाल, प्रमुख बेलहरकलां भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता शिवाजी शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed