फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mini investor summit conduct in december

मिनी इन्वेस्ट समिट में आएंगे एक हजार उद्यमी

Fri, 11 Nov 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
mini investor summit conduct in december
औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में उपायुक्त उद्योग,व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मिनी इन्वेस्ट समिट में आएंगे एक हजार उद्यमी
विज्ञापन

- एक हजार करोड़ का उद्योग लगने का अनुमान, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
- जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में उद्योगपतियों का होगा समागम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में मिनी इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा। इसमें लगभग एक हजार उद्यमी आएंगे। जिले में एक हजार करोड़ रुपये से लगभग 500 उद्योग लगने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इससे लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जिले में उद्योग को बढ़ावा देने की पहल की है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में उद्योगपतियों का समागम होगा। उद्योगपतियों को जिले की खासियत और जगह की महत्ता को समझाकर उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें शासन-प्रशासन स्तर से भरपूर सहयोग दिए जाने की पेशकश की जाएगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद उपेक्षा का शिकार हो गया है। यहां संचालित 120 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियां बंद होती चली गई। जबकि जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने की असीम संभावनाएं है। गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा की तरह जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में डीएम ने पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि उप्र ग्लोबल इंवेस्टर समिट-2023 के जरिए निवेशकों को आकर्षित किया जाएगा। इसके लिए वर्तमान उद्यमी जो अपनी इकाई का विस्तार करने के लिए अथवा जो उद्यमी इस जनपद में नई इकाई लगाना चाहते हैं, उनके लिए स्वर्णिम अवसर है। उद्योगपतियों को शासन स्तर से सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके लिए दिसंबर के प्रथम अथवा दूसरे सप्ताह में समिट आयोजित होगी।

इसमें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, हरियाणा, गोरखपुर आदि जगहों के उद्यमियों को बुलाया जाएगा। इस दौरान एसपी सोनम कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा गोरखपुर, प्रबंधक यूपी सीडा, सिविल अयोध्या और औद्यौगिक संगठन के पदाधिकारी एवं उद्यमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed