{"_id":"5a5a4bfb4f1c1bed408b4b5a","slug":"mid-day-sunny-evening-shivering","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप में चहके, शाम को ठिठुरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप में चहके, शाम को ठिठुरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
धूप निकलने से सड़क पर रही चहल पहल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शनिवार को भी ठंड व गलन का असर बना रहा। हालांकि दिन में धूप भी खिली तो लोगों के चेहरे खिल गए। बच्चे जहां धूप निकलने के साथ ही खेलकूद में व्यस्त हो गए वहीं आम लोग भी जरूरी सामानों की खरीदारी करने के लिए घरों से निकले। ऐसे में दिनभर शहर में चहल-पहल बनी रही। शाम होते ही गलन के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए।
पिछले कई दिनों से कोहरे का असर बना हुआ था, लेकिन शनिवार को आसमान साफ रहा। दोपहर बाद तेज धूप निकली तो कई दिनों से ठंड से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। तमाम लोगों ने घर की छतों पर धूप का आनंद लिया तो तमाम लोग घरों से निकले और जरूरी सामानों की खरीदारी की।
इससे बाजार में रौनक देखी गई। बच्चे भी खेलने में व्यस्त दिखे। हालांकि शाम को एक बार फिर ठंड व गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया। दूसरी तरफ ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, लोग अलाव सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
वैसे लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलेगी। दूसरी तरफ कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय बंद है, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी रही। शिक्षक अलाव के सहारे रहे।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार शाम को गलन फिर बढ़ गई। लोग अलाव का सहारा ले लिए। प्रमुख चौराहों पर प्रशासन का अलाव कहीं नजर नहीं आ रहा है। लोहरौली बाजार चौराहे पर व्यक्तिगत खर्च पर अलाव जलवा रहे जाकिर हुसैन ने बताया कि अलाव के पास राहगीर रुक कर गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं।