फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mid day meal : pradhan and headmaster fight

एमडीएम को लेकर हेडमास्टर और प्रधान भिड़े

Sun, 10 Nov 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mid day meal : pradhan and headmaster fight
एमडीएम को लेकर हेडमास्टर और प्रधान भिड़े
विज्ञापन

- एमडीएम की रकम से दस प्रतिशत कमीशन लेते हैं प्रधान : हेडमास्टर
- गुणवत्ता सुधारने का जिक्र करने पर हेडमास्टर ने किया विवाद : प्रधान
- पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे पर दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बरगदवा माफी के प्रधान और प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर के बीच एमडीएम (मिड-डे-मील) को लेकर हुई मारपीट और वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। हेडमास्टर का आरोप है कि प्रधान के जरिए एमडीएम के पैसे में कमीशन लिया जाता है। यही वजह है कि एमडीएम की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसका विरोध करने पर प्रधान ने सरकारी कार्य में बाधा डाला और मारपीट की, जबकि प्रधान का आरोप है कि एमडीएम की खराब गुणवत्ता के बारे में पूछताछ करने पर हेडमास्टर ने मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक विद्यालय बरगदवा माफी में शुक्रवार को मीडिया कर्मी से बातचीत में हेडमास्टर ने प्रधान के ऊपर एमडीएम की रकम से दस प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया। कहा कि इसी के चलते एमडीएम की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसी बीच स्कूल में प्रधान भी पहुंच गए। आरोप-प्रत्यारोप पर प्रधानाध्यापक से उनकी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बरगदवा माफी के हेडमास्टर मंजूर हुसैन ने प्रधान शशि कपूर राय पर आरोप लगाया है कि एक मीडियाकर्मी के साथ प्रधान स्कूल पर आए और गाली देते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। मारा-पीटा भी, जबकि ग्राम प्रधान के जरिए दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वह एमडीएम की जानकारी हासिल करने स्कूल गए थे। गुणवत्ता की कमी पर सवाल पूछने पर हेडमास्टर मंजूर हुसैन गाली देने लगे। विरोध करने पर हेडमास्टर ने उन्हें दो-तीन थप्पड़ भी मारा। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य उभर कर सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
चर्चा का विषय बना वायरल वीडियो
बरगदवा माफी के हेडमास्टर मंजूर हुसैन के जरिए मीडिया कर्मी को दी गई जानकारी का वीडियो वायरल होने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। एमडीएम में आने वाली रकम का दस प्रतिशत कमीशन प्रधान को देने की बात वीडियो में कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed