{"_id":"57cc5e8e4f1c1ba830317553","slug":"mhuari-open-defecation-free-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआरी को खुले में शौच मुक्त बनाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुआरी को खुले में शौच मुक्त बनाएंगे
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
toilet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुआरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खुले में शौच न करने व शौचालय के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। गांव वालों ने ग्राम प्रधान मो. शफीक उर्फ बब्लू के समक्ष महुआरी गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही गांव के विकास में सहयोग करने वादा किया।
ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीक ने बताया कि गांव में लभगग पांच सौ परिवारों को शौचालय की जरूरत है। गांव में शौचालय निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है 25 शौचालय पूर्ण हो चुके हैं। 50 शौचालय निर्माणाधीन है। उन्हाेंने कहा कि खुले में शौच करने से गंदगी फैलती है। गंदगी ही समस्त गंभीर बीमारियों की जड़ है। खुले में शौच करने गांव में बीमारी फैलने की आश्ंाका बनी रहती है। अपने आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
ग्राम प्रधान के समक्ष तीन सौ से अधिक महिला व पुरुष ने गांव में खुले में शौच न करने की शपथ ली है। शपथ में गांव में खुले में शौच करते हुए पाए जाने पर आर्थिक दंड देने व घर के प्रत्येक सदस्य को शौचालय के इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। साथ ही गांववालों ने ग्राम प्रधान को विश्वास दिलाया कि गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाएंगे। शपथ लेने वालों में पूर्व प्रधान गुलाम हजरत, चंद्रावती, हजारी प्रसाद, शीला देवी, उर्मिला, रूहुल अमीन, रेशमा, केलाशी, साबिरा खातून, हरिराम, इंद्रावती, गुड़िया, किसनावती, रियाज अहमद, अबरार अहमद, उदय श्ंाकर, चंद्र शेखर, शारदा देवी, राजाराम आदि लोग रहे।