फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   merriage.

मंदिर में हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
merriage.
मंदिर में हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादी
विज्ञापन

- पंचायत में दोनों ने स्वीकार किया प्रेम संबंध और शादी की जताई इच्छा
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के धर्मसिंहवा ग्राम पंचायत में स्थित मां काली मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को प्रेमी-प्रेमिका के आपसी सहमति से पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
गोरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र के ग्राम डुमरी नेवास निवासी 22 वर्षीय त्रिलोकी निषाद पुत्र रामवृक्ष निषाद का धर्मसिंहवा क्षेत्र के छिबरा गांव निवासी 22 वर्षीय पुत्री रंजना निषाद पुत्री कन्हैया निषाद के साथ चार माह से प्रेम संबंध चल रहा था। बृहस्पतिवार को प्रेमी-प्रेमिका को पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बीच उपस्थित कराया गया। जहां दोनों से प्रेम प्रसंग की जानकारी ली गई। दोनों आपसी प्रेम संबंध को स्वीकार कर शादी को राजी हुए। पंचायत प्रतिनिधियों ने शादी की मंजूरी देते हुए युवती की मां इंद्रावती पत्नी कन्हैया ग्रामीणों की मदद से शादी की तैयारी में जुट गई। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत धर्मसिंहवा स्थित मां काली मंदिर परिसर में वधू पक्ष के परिजन व वर पक्ष से लड़के की चचेरी बहन दीनमती साहनी व लड़के के बहनोई राकेश साहनी तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में पंडित स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी संपन्न कराया।
विज्ञापन

प्रेमी ने कहा- बिना दहेज की शादी जीवन का सबसे सुखद दिन
शादी के बाद त्रिलोकी ने बताया कि दहेज लेना या दहेज देना कानूनन अपराध है। फिर भी समाज में चोरी-चोरी कुछ लोग दहेज लेने व देने का अपराध करते हैं। इसलिए हमने बिना दहेज लिए विवाह स्वेच्छा से किया है। वह रंजना के साथ चार माह से प्रेम कर रहा था। हम दोनों एक दूसरे के हो गए। आज का दिन उसकी जिंदगी का सुखद दिन है। उन्होंने सभी प्रेमी जोड़ों को इसी तरह शादी कर समाज को दहेज मुक्त बनाने में आगे आने की जरूरत जताई। इस अवसर पर राधेश्याम निषाद, प्रमोद जायसवाल, अमितेश त्रिपाठी, अजय प्रजापति, कलावती निषाद, कंचना निषाद, जयशंकर प्रसाद, राजू पांडेय, गीता निषाद, कमला निषाद, संगीता निषाद, माया निषाद, इंद्रावती निषाद, अनुराधा निषाद सहित काफी संख्या में वर-वधू पक्ष के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed