{"_id":"6229d9f8dc3b9e1671160d45","slug":"menhdawal-election-result-2022-sant-kabir-nagar-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar Election Seat Result: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है मतगणना, पढ़िए सभी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar Election Seat Result: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है मतगणना, पढ़िए सभी अपडेट
Thu, 10 Mar 2022 04:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 10 Mar 2022 04:29 PM IST
सार
मतगणना में 15 इंस्पेक्टर, 76 सब इंस्पेक्टर, तीन महिला एसआई, 347 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल, आठ एलआईयू कर्मी, दो कंपनी सीपीएमएफ और दो प्लाटून पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
संत कबीर नगर में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। बुधवार को इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार और प्रेक्षक ने मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
डीएम के अनुसार कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल बनाए गए हैं। जबकि एक टेबल रिटर्निंग अफसर और एक टेबल प्रेक्षक के लिए है। खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना दो-दो कक्षों में हो रही है। प्रत्येक कक्ष में सात-सात टेबल हैं। धनघटा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक ही कक्ष में हो रही है।
विज्ञापन
प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना कर्मी सुबह छह बजे तक हर हाल में उपस्थित होंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गणना के साथ हुई।
विज्ञापन
मतगणना पूरी होने के बाद सभी 42 टेबलों पर विधानसभावार कंट्रोल यूनिट की गणना की जाएगी। किस टेबल पर किस नंबर के कंट्रोल यूनिट की गणना की जाएगी। सील तोड़ने से पहले कर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि सील सही है या नहीं और सभी एजेंटों को भी दिखाएंगे। बिना पास के किसी मतगणना कर्मी अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए
एसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार एचआरपीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रवेश करने वालों की सघन जांच की व्यवस्था की गई है। मोती तिराहा के पास बैरियर, शुगर मिल के पास बैरियर, रेलवे पार्किंग बैरियर, रेलवे लाइन के विपरीत दिशा में बैरियर, सरैया बाईपास के पास बैरियर लगाया गया है।
सरैया बाईपास से मोती तिराहे के बीच मतगणना शुरू होने से लेकर परिणाम की घोषणा से बिना पास कोई प्रवेश नहीं पाएगा। इस दौरान रास्ता भी बंद रहेगा। सरैया बाईपास से बैरियर पांच के बीच पुलिस मोबाइल दौड़ेगी। सरैया बाईपास से मेंहदावलल बाईपास तक, मोती तिराहे से मधुकुंज तिराहे तक मोबाइल ड्यूटी के पुलिस कर्मी सक्रिय रहेंगे।
इसके अलावा मेंहदावल बाईपास चौराहा, मधुकुंत तिराहा, समय माता मंदिर, बैक तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा, नेदुला तिराहा, मड़या तिराहा पर पिकेट ड्यूटी रहेगी। इसके साथ ही क्यूआरटी अलग से लगाई गई है। इसके अलावा एसपी तीनों सर्किल के सीओ सतत निगरानी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना एजेंट मोबाइल लेकर अंदर प्रवेश नहीं पाएंगे। असलहा लेकर कोई मतगणना केंद्र पर नहीं जाएगा। इसके लिए सघन तलाशी ली जाएगी। विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।
कहां कितने चक्र की होगी गणना
मेंहदावल सीट- 39 चक्र
खलीलाबाद सीट- 39 चक्र
धनघटा सीट- 34 चक्र
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना
पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट की गणना सबसे पहले सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सात मार्च तक मेंहदावल विधानसभा में 1304, खलीलाबाद में 1647 और धनघटा में 1362 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। कुल 4313 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। इसी में 517 ईटीपीबीएस भी शामिल हैं। इसके लिए सभी प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट भी रहेंगे। दस मार्च को आठ बजे तक प्राप्त पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीए को गणना में शामिल किया जाएगा।