फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mehdawal latest news

23 करोड़ से सुधरेगी करमैनी-बेलौली तटबंध की दशा

Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mehdawal latest news
23 करोड़ से सुधरेगी करमैनी-बेलौली तटबंध की दशा
विज्ञापन

- शासन ने छह परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी पर बने करमैनी- बेलौली तटबंध की दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए शासन ने 23 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। ड्रेनेज खंड द्वितीय टेंडर की प्रक्रिया में जुटा है। विभाग का दावा है कि बरसात से पूर्व तटबंध की दशा सुधार दी जाएगी।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी पर बना 19.200 किलोमीटर लंबा करमैनी- बेलौली तटबंध जर्जर है। ड्रेनेज खंड द्वितीय की ओर से तटबंध को सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने परियोजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है। करीब 23 करोड़ की लागत से तटबंध की स्थिति सुधारी जानी है। शासन ने तटबंध की सुरक्षा के लिए छह परियोजनाओं को स्वीकृत किया है। जिसमें किलोमीटर 0 से किलोमीटर 19 तक तटबंध का उच्चीकरण व चौड़ीकरण होना है। संवेदनशील कटान स्थल नौगो स्टोर के समीप स्टर्ड, डैपनर के साथ लांचिग अपरन का कार्य होना हैं। वहीं, विशुनपुर कटान स्थल के पास किलोमीटर 7.600 से 7.900 के बीच तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बोल्डर, लांचिग अपरन का कार्य, खैरा मंदिर के समीप किलोमीटर 10.100 से 10.600 के बीच प्रोडक्शन वर्क तथा किलोमीटर 16.200 से 16.700 के बीच लांचिग अपरन के अलावा डुमरियाबाबू गांव से बेलौली पिचमार्ग को जोड़ने के लिए ड्रेनेज खंड सड़क निर्माण का भी कार्य कराया जाएगा। शासन से स्वीकृत परियोजनाओं के बाद ड्रेनेज खंड द्वितीय निविदा की प्रक्रिया में जुटा है।
विज्ञापन

करमैनी-बेलौली तटबंध को सुदृढ़ करने के लिए विभाग की तरफ से भेजे गए 23 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत कर दिया है। कुल छह परियोजनाओं की स्वीकृति मिली। बरसात से पूर्व कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, एक्सईएन ड्रेनेज खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed