{"_id":"620a926409b5ce4e960de78d","slug":"mehdawal-latest-news-khalilabad-news-gkp42694096","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के कार्यक्रम का अनुमति पत्र मांगने पर भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के कार्यक्रम का अनुमति पत्र मांगने पर भड़के कार्यकर्ता
विज्ञापन
मेंहदावल में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा करते कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के कार्यक्रम का अनुमति पत्र मांगने पर भड़के कार्यकर्ता
- मेंहदावल के नायकटोला में आयोजित हुआ सपा का सम्मेलन
- सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाया सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के नायकटोला में सोमवार को सपा का कार्यक्रम आयोजित था। इस संबंध में दरोगा ने अनुमति पत्र मांगा तो कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 40 मिनट तक चले हंगामा के बाद सम्मेलन शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया गया है।
मेंहदावल नगर पंचायत के नायक टोला में सोमवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था। जिसकी अनुमति एसडीएम से पार्टी ने ले रखी थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच अचानक मेंहदावल थाने के एसआई प्रवीण कुुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने सम्मेलन की पत्र मांगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद एसआई वहां से वापस लौट गए।
इस संबंध में सपा से विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि सम्मेलन के लिए अनुमति ली गई थी। उसके बाद भी पुलिस सम्मेलन को रोकने का प्रयास कर रही थी। पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रही है। जिसकी शिकायत चुनाव आयोग व डीएम से की गई। एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का अनुमति पत्र दिखाने की बात कही गई थी। जिस पर लोग नाराज हो गए। एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित अनुमति ली थी कि नहीं यही जानकारी करने पुलिस गई थी। जिसका सपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। अनुमति पत्र दिखाने के बाद कार्यक्रम संपंन हुआ।