{"_id":"61214b238ebc3e79eb195258","slug":"mehdawal-block-electric-supply-cut-khalilabad-news-gkp406327452","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख के बकाए में मेंहदावल ब्लॉक की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख के बकाए में मेंहदावल ब्लॉक की बिजली ठप
विज्ञापन
मेंहदावल ब्लॉक का विजली का बिल बकाया होने के कारण लाइन काटते अवर अभिंयता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लाख के बकाए में मेंहदावल ब्लॉक की बिजली ठप
अवर अभियंता ने मेंहदावल ब्लॉक की विद्युत आपूर्ति कराई ठप
बकाया जमा होने के बाद ही आपूर्ति होगी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। करीब आठ लाख रुपये विद्युत बिल का भुगतान न करने पर मेंहदावल ब्लॉक कार्यालय की बिजली शनिवार को काट दी गई। नोटिस के बाद भी विद्युत बिल का भुगतान न होते देख अधिशासी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता ने कर्मचारियों के साथ ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे और विद्युत कनेक्शन विच्छेदित करते हुए आपूर्ति ठप करा दी।
मेंहदावल विकास खंड कार्यालय पर विद्युत आपूर्ति बिल का आठ लाख दस हजार पांच सौ 90 रुपये लंबे समय से बकाया चल रहा है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो जुलाई के दूसरे सप्ताह में बकाया विद्युत बिल के भुगतान के लिए नोटिस भी दिया गया। नोटिस के एक माह बाद भी विद्युत बिल का भुगतान न होते देख अधिशासी अभियंता ने कड़ा रुख अपनाया। इसके क्रम में अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारी विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे और बिल बकाया को लेकर सवाल जवाब किया। भुगतान को लेकर संतोष जनक जवाब न मिलने तथा भुगतान न होते देख कर्मचारियों ने पोल पर चढ़कर विकास खंड की विद्युत आपूर्ति विच्छेदित कर दी। बिजली विभाग के एक्शन में आते ही और विकास खंड की बिजली गुल होने की जानकारी होते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विकास खंड पर बिजली बिल का आठ लाख दस हजार पांच सौ 90 रुपये काफी दिनों से बकाया चल रहा है। बकाया जमा करने के लिए नोटिस भी दिया गया था। भुगतान के प्रति गंभीरता न देखकर शनिवार को विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। भुगतान के बाद ही विकास खंड को विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
बिल भुगतान के बाद ही मिलेगी आपूर्ति
अधिशासी अभियंता विद्युत सरोज कुमार ने बताया कि विकास खंड बड़े विद्युत बकाएदारों में है। नोटिस के बाद भी भुगतान न करने के कारण विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किया गया है। जो भी बडे़ बकाएदार हैं उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।