फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting,nodal officer

कोरोना से बचाव को जागरूकता जरूरी : नोडल अफसर

Fri, 10 Jul 2020 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
meeting,nodal officer
स्वच्छता, संचारी रोग नियंत्रण,पेजयल व्यवस्था और बाढ़ से बचाव के इंतजाम की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अपर मुख्य सचिव और जिले के नोडल अफसर अनिल कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किए जाने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने स्वच्छता, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, पेयजल व्यवस्था एवं बाढ़ से बचाव की तैयारियों की भी समीक्षा की।
नोडल अफसर ने कहा कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इसे सफल बनाने के लिए में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। जेई, एईएस और कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। जनता को जागरूक करके ही इसे रोका जा सकता है। डीपीआरओ और ई ओ नगर पालिका को स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। बाढ़ से बचाव के इंतजाम, बंधों की स्थिति और नावों की उपलब्ध की जानकारी ली। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि जिले में कुल 12 तटबंध है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं। जरूरत के अनुसार राहत शिविर भी बनाए गए हैं। 132 नावों की व्यवस्था है। इस दौरान एसपी ब्रजेश सिंह, एडीएम संजय पांडेय, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, पीडी प्रमोद यादव, डीडीओ आर आर मिश्र,डीसी मनरेगा राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने सफाई का जाना हाल
बघौली। बालू शासन गांव में शुक्रवार को पहुंचे नोडल अफसर अनिल कुमार ने गांव की साफ सफाई और कोरोना के प्रति की कई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह से इंटरलाकिंग सड़क और उसके किनारे बनी नाली के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आशा कार्यकर्ता से कोरोना के प्रति की जा रही तैयारी के बारे में पूछा। डीएम रवीश गुप्त, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत रमेश प्रजापति, ग्राम पंचायत अधिकारी संजय, डॉ सिया राम यादव, भारती राय, इंदू राय, केसरी, अनीता राय, रिंकू राय, पिंटू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed