{"_id":"61097b368ebc3ebcae6a240d","slug":"meeting-khalilabad-news-gkp4042983132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएड प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए लेकर डीएम दिव्या मित्तल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। तय हुआ कि हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। कोविड गाइड लाइन का भी पालन कराए जाने का निर्देश दिया गया।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि छह अगस्त दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शिता के साथ सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस, प्रशासन व परीक्षा केंद्र प्रभारी पूरी तरह से सतर्कता बरतें। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो दोनों पॉलियों में होने वाली परीक्षा की पूूरी निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। आठ केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में कुल 3300 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी पर्यवेक्षक के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। बैठक में एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिह, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र समेत परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।