फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting in sp

एसपी ने बीट आरक्षियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
meeting in sp
एसपी ने बीट आरक्षियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ
विज्ञापन

- महुली थाने में एसपी ने बीट आरक्षियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने रविवार को महुली थाना पर पहुंचकर बीट आरक्षियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। क्षेत्र में कार्य करने के टिप्स दिए। उन्होंने एसओ को निर्देशित करते हुए कहा कि हलका में तीन वर्ष की अवधि पूरा कर चुके कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करें।

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सप्ताह में दो दिन बीट आरक्षियों को फ्री रखने की बात कहते हुए कहा कि वह इस दौरान क्षेत्र में रहकर बीट बुक को दुरुस्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बीट प्रभारियों को किसी तरह का अन्य कार्य का दायित्व न सौंपें। बीट प्रभारियों को कार्य के प्रति अवगत कराते हुए एसपी ने कहा कि समाधान दिवस में पड़ने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हर हाल में पांच दिन में करें। अपने अपने क्षेत्र में ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान के अलावा गणमान्य लोगों के संपर्क में रहें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान के साथ उनके इतिहास को बीट रजिस्टर में दर्ज रखें। उन्होंने कहा कि एक हजार रुपये बीट प्रभारियों को एलाउंस के रूप में मिलने के लिए शासन के पास पत्र भेजा गया है। जो विचारधीन है। उन्होंने कहा कि मामले को उलझाने के बजाय निस्तारित करने पर विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर उन्होंने बारी बारी 76 बीट प्रभारियों से जानकारी ली। बीट बुक का अवलोकन भी किया। इस मौके पर सीओ राम प्रकाश, एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार, लालजी यादव, राजेश मिश्रा, कास्टेबल मो आरिफ, कय्यूम अंसारी, शेलेंद्र उपाध्यय, रविंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed