{"_id":"649483f339144acb730ad7b6","slug":"meeting-in-district-magistrate-khalilabad-news-c-7-1-215941-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी समन्वय बनाकर अभियानों को सफल बनाएं अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी समन्वय बनाकर अभियानों को सफल बनाएं अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-2023 के संबंध में बैठक हुई। इसमें डीएम ने विभिन्न विभागों को समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।
डीएम ने सीएमओ से विगत वर्षो में वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति एवं बचाव व जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में जनपद की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर अभियान कार्य करें। उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। सीएमओ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें 17 से 31 जुलाई तक आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर एई, जेई, बुखार रोगियों को चिह्नित करेंगी। तेज बुखार होने पर 102/108 एंबुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी व पीएचसी पर भेजने का कार्य किया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिट्टी के गमले, पॉट्स, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीपीओ सहित अन्य अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंण व दस्तक अभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन
संचारी रोगों से बचाव के लिए नगर विकास विभाग सहित नगर पालिका परिसर को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग कराते रहने का निर्देश दिया। ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों तथा निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों, महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूक करने का भी निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि संचारी रोगों खास तौर से मच्छर जनित एवं जलजनित रोगों के बचाव के प्रति विद्यालयों में प्रात: प्रार्थना के समय जानकारी दी जाए तथा इससे संबंधित पोस्टर आदि भी विद्यालयों पर लगवा दिए जाएं। उन्होंने जनपद में संचारी रोगों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-2023 के तहत 10 से 28 अगस्त तक चलाए जाने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने दवाओं की उपलब्धता एवं कार्ययोजना आदि के बारे में मुख्य जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे आंगनबाड़ी एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया निरोधक दवा खिलाए जाने के प्रति लोगों को जागरूक करने उद्देश्य से ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों का सहयोग लेने के लिए भी कहा।
इस दौरान सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह, वीपी पांडेय, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे।