फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting in colectrate

50 हजार से अधिक नकदी मिली तो दिखाना होगा साक्ष्य

Tue, 18 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
meeting in colectrate
उड़नदस्ता के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक करते एडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
50 हजार से अधिक नकदी मिली तो दिखाना होगा साक्ष्य
विज्ञापन

किसी के पास दस लाख से अधिक नकदी मिले तो आयकर विभाग को सूचित करें
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यदि कोई 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर मिला तो उसे साक्ष्य देना होगा। साक्ष्य नहीं मिलने पर रकम को जब्त कर लिया जाएगा। दस लाख से अधिक नकदी किसी के पास मिले या एक किलोग्राम से अधिक का सोना-चांदी के साथ कोई पकड़ा जाए तो इसकी सूचना आयकर विभाग को देनी है।
एडीएम मनोज कुमार सिंह और एएसपी संतोष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उड़नदस्ता दल के साथ बैठक करके चुनाव आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों और जांच की प्रक्रिया को समझाया। एडीएम ने कहा कि नियमों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बताया कि जिले में तीन विधानसभा खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जांच के लिए तीन-तीन उड़नदस्ता टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि महिला के पर्स आदि की जांच के लिए महिला अधिकारी व कर्मचारी का होना जरूरी है। बैंक कर्मी अपनी वैन में जो धनराशि लेकर चलेंगे उसका साक्ष्य दिखाना होगा। एडीएम ने बताया कि जांच के दौरान उड़नदस्ता टीम के लोग अच्छा व्यवहार करें। चुनाव आयोग के निर्देेशों का अनुपालन करें। आचार संहिता का अनुपालन पारदर्शिता के साथ कराएं। जो भी आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाए, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी जेएन झा, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम योगेश्वर सिंह, एडीएम नवीन श्रीवास्तव, एएसडीएम रमेशचंद्र, एसडीएम अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed