फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting in bhakiyu

संगठन की मजबूती व किसानों की समस्याओं पर चर्चा

Sun, 01 Aug 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
meeting in bhakiyu
संगठन की मजबूती व किसानों की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर (संतकबीरनगर)। कबीर चौरा परिसर में रविवार को भाकियू भानु गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती, किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही किसान नेता लक्ष्मण पांडेय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि आज जरूरत है सभी किसानों को संगठित कर संगठन से जोड़ने की, जिससे किसानों के हक की लड़ाई लड़कर उनके हक को दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। ऐसे में किसानों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान के साथ अगर अन्याय होता है तो संगठन हर स्तर से उसकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल चारो तरफ फैला हुआ है। उन्होंने किसान नेता लक्ष्मण पांडेय के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही इनके परिवार को उचित मुआयजा दिया जाए। अगर प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सलाहुद्दीन, सुनील चौधरी, राम हजूर शर्मा, मंहगू चौधरी, भुलई प्रसाद, गोरखनाथ यादव, रामकरन, राजाराम यादव, जयपाल मौर्य, रविंद्र सिंह, मु. हुसेन, सुखदेव, रामप्रीत चौहान, बुधिराम, जुग्गी लाल, सूरज श्रीवास्तव, औरंगजेब, हरिश्चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed