{"_id":"6373d05b0fb10c55a412dcc8","slug":"meeting-conduct-in-industrial-area-khalilabad-news-gkp4575144162","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्या पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्या पर मंथन
विज्ञापन
ैंडस्ट्रीयल एरिया में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद पाठक के साथ बैठक क?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों की समस्या पर मंथन
- उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद स्थित उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय मंगलवार को एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। इसमें उद्यमियों की समस्या को लेकर मंथन हुआ। साथ ही समस्याओं को दूर करने की मांग की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि सरकार की मंशा उद्यमियों को अधिक से सुविधा उपलब्ध कराने की है। इसके बावजूद भी लोकल स्तर पर उद्यमी जानकारी के अभाव में शोषण के शिकार हो रहे हैं। यूपी सीडा कीजिम्मेदारी औद्योगिक क्षेत्र को विकसित बनाने की है, लेकिन वह औद्योगिक क्षेत्र के पार्कों में नगर का कूड़ा डंप करवा रही है।
स्थापना काल के बाद से अब तक न तो सड़कों की मरम्मत करवाई न ही नालियों अथवा नालों की ओर ध्यान दिया गया। पूरा क्षेत्र पशुओं का चारागाह बन गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों डीएम के निरीक्षण के दौरान सड़कों को ठीक कराने की मांग रखी गई, उनके द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित भी दिया गया है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश को लेकर सुझाव भी दिए गए, परंतु जब तक मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीरता नही दिखाई गई। बिजली निगम द्वारा स्थापित इंडस्ट्रियल फीडर की क्षमता काफी कमजोर है। मेंटिनेंस के अभाव में बार बार ट्रिपिंग होने से औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आती है। इसके संबंध में काफी बदलाव की आवश्यकता है।
बैठक में प्रमुख रूप से सहायक प्रबंधक उद्योग पंकज पांडेय, गोरखनाथ सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल रहे।