फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meeting.1

हर हाल में नामांकन का लक्ष्य पूरा करें प्रधानाध्यापक : बीएसए

Tue, 17 May 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
meeting.1
हर हाल में नामांकन का लक्ष्य पूरा करें प्रधानाध्यापक : बीएसए
विज्ञापन

- स्कूलों में नामांकन को लेकर बीएसए ने की बैठक
- कहा- ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चे विद्यालय में असहज महसूस नहीं करें
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल/संतकबीरनगर।। बीआरसी मेंहदावल के सभागार में मंगलवार को बीएसए दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। जिसमें अधिक से अधिक नामाकंन कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान बीएसए ने प्रधानाध्यापकों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।

बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि एक-एक परिवार में पहुंचकर स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का नामांकन अपने विद्यालय में करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होता है। एक शिक्षक की भूमिका शिल्पी के समान है। ऐसे में हम नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें प्यार देंगे तो वह नौनिहाल निश्चित तौर पर आप से जुड़कर प्रतिदिन विद्यालय आएंगे। स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर अधिकांश विद्यालयों में नवीन नामांकन का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कुछ विद्यालयों पर प्रगति शून्य है। शासन की मंशा के अनुरूप विगत सत्र से 20 प्रतिशत अधिक नामांकन हर हालत में बुधवार तक सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चे विद्यालय में खुद को कभी असहज नहीं समझें, जो भी भौतिक संसाधन हैं, उनका अधिकतम उपयोग करते हुए बच्चों के पठन-पाठन और कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद ने कहा कि ब्लॉक को 3712 का नामांकन का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के सापेक्ष 3741 नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर दिखने लगा है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ विद्यालय नामांकन लक्ष्य से पीछे हैं। उन स्कूलों के प्रधानाध्यापक अपने नामांकन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए हाउस होल्ड सर्वे व ईंट-भट्ठों पर कार्य कर रहे प्रवासी बच्चों का भी नामांकन कराने के लिए संपर्क करें। बैठक में कुछ शिक्षकों ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल पर डीबीटी एप पर बच्चों का डाटा पंजीकरण होने के तीन-चार दिन बाद भी पोर्टल पर नामांकन नहीं दिख रहा है। बीएसए ने सभी से नामांकन बढ़ाने के लिए सामुदायिक सहभागिता का भी प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रेमप्रकाश दूबे, अजयनाथ मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह, नीतेंद्र पांडेय, अनूप सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, संजीव मणि त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, नृपेंद्र त्रिपाठी, संजय गांधी, विनोद कुमार, श्रीप्रकाश सिंह, विपिन कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह और प्रशांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed