फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meet to uppcl officer

Sant Kabir Nagar News: यूपीपीसीएल के चेयरमैन को बताई उद्यमियों की समस्याएं

Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
meet to uppcl officer
यूपीपीसीएल के चेयर मैन एम देवराज से शक्ति भवन लखनऊ में मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज से लखनऊ में मिलकर उद्यमियों की समसस्याओं से रूबरू कराया। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की बिजली से जुड़ी समस्याओं के संबंध में पत्र देकर व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग किया।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि चार महीने से जिला उद्योग एवं मंडल उद्योग बंधु की बैठकों में औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या को उठाते रहे है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से यूपीपीसीएस के चेयरमैन एम देवराज से मिलकर उन्हें अवगत कराएं। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले औद्योगिक इकाईयां बिजली की ट्रिपिंग और फाल्ट की वजह से घाटे में चल रही है।
विज्ञापन

उद्यमियों को कार्य करने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही गलत बिजली बिल भेजे जाने और उसमें सुधार न हो पाने की वजह से उद्यमियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र में 132 केवी का नया बिजली स्टेशन बनाए जाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीसीएल चेयरमैन ने फोन पर मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को समस्याओं के सुधार के लिए निर्देश दिया। इसके साथ ही रुके पड़े टेंडरों को जिससे बिजली सुधार के लिए कार्य कराए जाने है, उसे तत्काल कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed