फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   matam in pachdewura

Sant Kabir Nagar News: पचदेउरा गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे, चीख-पुकार सुन आंखों से निकले आंसू

Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
matam in pachdewura
फोटो है
विज्ञापन

एक बेटे के इलाज के चलते पिता दोनों मासूम बेटों और पत्नी के जनाजे में शामिल नहीं सके

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा गांव में शनिवार को कब्रिस्तान ले जाने के लिए एक साथ मां और दो मासूम बेटों के जनाजे उठे तो लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों के आंसू निकल पड़े। हादसा से पूरा गांव गमगीन हो गया। हादसा से दो परिवारों में मातम छा गया है। वहीं, एक बेटे का इलाज चल रहा है। पिता एक बेटे के इलाज में जुटे होने से पत्नी और मासूम बेटों के जनाजे में शामिल नहीं हो सके।

शुक्रवार को पचदेउरा गांव निवासी मारूफ अहमद की विवाहिता बेटी फिरदौस (27) अपने तीनों बेटों अरकम (5), अरहम (3) और एक 15 दिन के नवजात बेटे के साथ घर से 100 मीटर दूर सिवान में गई। जहां पर कुएं में कूद गई। वहां पर बकरी चरा रही एक महिला ने उसे कुएं में कूदते देखा तो शोर मचाई। चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंच गए। दो युवकों ने कुएं में जाकर चारों को बाहर निकाला। कूदने के दो घंटे बाद चारों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

कुएं में डूबने से मां फ़िरदौस, बेटा अरहम और 15 दिन के नवजात बेटे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मां फ़िरदौस, बेटा अरहम और 15 दिन के नवजात बेटे का जनाजा एक साथ घर से कब्रिस्तान ले जाने के लिए उठा। परिवार के लोग चीख-चीख कर रोने लगे। इस दौरान मौजूद सभी लोगों के आंखों से आंसू निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचदेउरा गांव के कब्रिस्तान में तीनों को करीब सुबह नौ बजे सुपर्द-ए-खाक किया गया। वहीं, एक बेटे अरकम का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बेटे अरकम के इलाज के चलते पिता फैज पत्नी और दोनों मासूम बेटों के जनाजे में शामिल नहीं हो सके। मृतक फ़िरदौस के पिता मारूफ अहमद मुंबई से घर के लिए शनिवार को निकल पड़े हैं।
शनिवार को पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed