फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married woman accuses in-laws of dowry harassment

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Fri, 20 Feb 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman accuses in-laws of dowry harassment
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 9 ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में धनघटा थाना क्षेत्र निवासी फातिमा खातून ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ 26 दिसंबर 2024 को नबीउल्लाह निवासी ग्राम मदरहा थाना धनघटा के साथ संपन्न हुई थी। शादी में विदाई हुई थी। शादी में उसके माता-पिता व रिश्तेदार काफी दहेज दिया था। वह विदा होकर अपने ससुराल गई और 8 दिन तक रही और फिर अपने मायके आ गई। इसके बाद विदा होकर अपने ससुराल गई तो ससुराली कम दहेज के लिए ताना मारने लगे। साथ ही बुलेट व 50,000 रुपये नगद की मांग करते थे। वह जब अपनी मजबूरी बताती थी तो ससुराल के लोग मारते पीटते थे। इसकी सूचना वह अपने माता- पिता को दी। जिस पर उन लोगों ने समझाया। इसके बाद भी ससुराली अपनी मांग पर अड़े रहे। माता पिता और गांव के कुछ संभ्रांत व्यक्ति आए और पंचायत हुई। जिस पर ससुराली गाली देकर भगा दिया। दहेज न मिलने पर उसको घर में नहीं रहने देने की धमकी दी। दो जुलाई 2025 को उसके पति नबीउल्लाह, जेठ समीउल्लाह, ननद मोहसिना, खाला शाहजहां, ननद शकीना, मनतसा, जेठानी शबीना, मैमुन खातून मारा-पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग आकर बीच बचाव किया। पति उसका सारा जेवर कपड़ा छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और पूरी घटना बताई। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। एसओ ने बताया कि मामले में विवाहिता के तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed