फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Married female police personnel granted exemption for Karwa Chauth

Sant Kabir Nagar News: विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को करवाचौथ पर मिली छूट

Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Married female police personnel granted exemption for Karwa Chauth
संतकबीरनगर। जनपद में करवाचौथ व्रत और पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को दिन में जिले में तैनात विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को 29 अक्तूबर को ड्यूटी से मुक्त रखने का आदेश दिया है। इससे महिला पुलिसकर्मी अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए व्रत रख सकेंगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले की विभिन्न इकाइयों, थानों और शाखाओं में तैनात विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को करवाचौथ पर ड्यूटी से छूट दी जाएगी। हालांकि, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सरकारी कार्यों को सुचारु बनाए रखने का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, जिन महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आवश्यक सेवाओं, कानून-व्यवस्था या किसी विशेष कार्य में लगाई गई है और जिनकी तैनाती अपरिहार्य है, उनके स्थान पर संबंधित क्षेत्राधिकारी और प्रभारी अधिकारी जरूरत के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी से मुक्त की गई महिला पुलिसकर्मियों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed