{"_id":"5faac1adc01c22e233b7fcc6d678077e","slug":"many-women-were-ahead-in-voting-booths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में कई बूथों पर महिलाएं रहीं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में कई बूथों पर महिलाएं रहीं आगे
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तारेश सिंह
मेंहदावल। जहां लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ बड़े पैमाने पर भागीदारी की थी वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में युवा जोश ठंडा रहा।
महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लंबी कतार लगाते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी उत्साह के साथ सुनिश्चित की। बुजुर्गों के सापेक्ष युवाओं का मतदान प्रतिशत कम दिखाई दिया।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में बघौली व सेमरियावां विकास खंड में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों का वोट पड़ा। बूथों पर मतदान की गति काफी धीमी रही। जहां पुरूष मतदाता कम नजर आए वही महिलाओ में मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा। महिलाओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उत्साह के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
महिलाओ की लंबी कतार बूथों पर देखकर स्वत: ही लोगों को यह अनुमान लग जाता था कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं इस मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव पर यदि नजर डाला जाए तो युवा मतदाताओं का जोश चरम पर था और मतदान में उन्होंने बढ़चढ़कर भूमिका निभाई थी, पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आते ही युवा मतदाताओं का जोश जहां ठंडा हो गया वही मतदान केंद्रों पर इनकी तादात कम रही। महिला घर का चौका, बर्तन छोड़ टोली के रूप मे मतदान का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंची।
पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं के मतदान का प्रतिशत ज्यादा रहा। प्रा.वि ढ़ोढया के बूथ संख्या 192 पर सुबह 9.30 तक 444 मतों मे 106 मत पड़ चुके थे। जिसमें 62 महिला व 44 पुरुष मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। प्राथमिक विद्यालय बरईपार के बूथ संख्या 264 पर 608 मतों मे 150 मतदाताओं ने 11 बजे तक अपने मत का प्रयोग किया । जिसमे 60 पुरुष व 65 महिलाए।
बूथ संख्या 260 पर 302 मतों में मात्र 93 मतदाताओं ने मतदान किए। जिसमे 45 महिला व 48 पुरुष, बेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज मेडनापार के बूथ संख्या 163 पर 562 मतदाताओं मे 93 मतदाताओं ने 11.20 तक अपने मतों का प्रयोग किया था। जिसमे 44 पुरुष व 49 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। ये आंकडे़ महिलाओं के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्साह को दर्शा रहे है।