फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mandalay expressed resentment

मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

Tue, 22 Jan 2019 11:47 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 22 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mandalay expressed resentment
मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के समस्त पटलों के अलावा डीएम के कोर्ट का भी निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों को कड़ी चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने अभिलेखों के रखरखाव में सुधार लाने का निर्देश दिया।   
विज्ञापन

मण्डलायुक्त ने डीएम भूपेंद्र एस चौधरी के साथ कलेक्ट्रेट के आयुध, आपदा, आंग्ल अभिलेख, न्याय सहायक पटल, रिकार्ड रूम, राजस्व लेखाकार कक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, डीएम कोर्ट, कार्यालय सहित अन्य पटलों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अभिलेख अपूर्ण मिले तो  उन्हें दुरूस्त किए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद न्याय सहायक पटल पर पहुंचकर फाइलों के प्रगति की जानकारी ली। फाइलों के रखरखाव को देखा। आयुध में शस्त्र पंजीकृत रजिस्टर को जॉचा, आपदा पटल पर बाढ़ के संबंध में जानकारी ली। आंगल अभिलेख कक्ष में लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली। गजेटियर के संबंध में पूछा। पत्र आने और जाने के अभिलेख रजिस्टर की जांच की। आलमारी पुरानी होने पर उन्होंने आपत्ति जताया। फर्नीचर की खरीदारी के संबंध में तथा कलेक्ट्रेट हैंडओवर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रिकार्ड रूम में पुराने अभिलेखों के निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने एक फाइल की भी जांच की। रिकार्ड रूम में दीमक की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव कराए जाने का निर्देश दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व रणविजय सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं। जिसके संबंध में शासन स्तर पर नये पद सृजन एवं रिक्त पड़े पदों पर भर्ती के लिए पत्र लिखा गया है। आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई की जानकारी ली। फायर किट की जॉच की जानकारी ली। उन्होंने डीएम न्यायालय की सबसे पुरानी फाइल को जांचा। लगभग एक घंटे के निरीक्षण में उन्हें अभिलेखों में कमी मिली। उन्होंने पटल सहायकों को निर्देश दिया कि कार्यो में लापरवाही न बरतें। इसके बाद उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे अफसरों के साथ बैठक करके जरूरी निर्देश दिए बैठक में एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह, एसडीएम धनघटा बाबूराम, एसडीएम मेंहदावल जसधीर सिंह यादव, तहसीलदार खलीलाबाद शंशाक शेखर राय, तहसीलदार धनघटा वंदना पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed