{"_id":"61bcc93644336c57c1031beb","slug":"manbads-beat-the-constable-by-running-case-registered-khalilabad-news-gkp42025394","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनबढ़ों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, केस दर्ज
संतकबीरनगर। शहर के घोरखल में शुक्रवार को कार से स्कूटी को टक्कर लग जाने से नाराज मनबढ़ युवकों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सिपाही का बहनोई बीच-बचाव करता रहा, लेकिन हमलावर नहीं माने। डंडे से कार के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित सिपाही की सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस टीम जब तक मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर भाग गए। पीड़ित सिपाही ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शाम को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा गांव निवासी विक्रम त्रिपाठी वर्ष 2018 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बहराइच जिले में है। बृहस्पतिवार को वह अपनी बहन के घर महुली क्षेत्र के हरिहरपुर गए थे। शुक्रवार को सिपाही विक्रम त्रिपाठी अपने बहनोई के साथ कार में बैठकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे लोग शहर के घोरखल पहुंचे, उसी दौरान एक स्कूटी सवार की साइड से कार में टक्कर हो गई। आरोप है कि उसी बात पर सिपाही और स्कूटी सवार दोनों युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। सिपाही के बहनोई ने स्कूटी ठीक से चलाने की बात कही तो दोनों युवक उग्र हो गए।
आरोप है कि दोनों युवक अपशब्द कहते हुए हाथापाई पर उतर आए। स्कूटी सवार ने फोन करके अपने आठ-दस साथियों को मौके पर बुला लिया। मनबढ़ युवक पहुंचते ही सिपाही पर हाथ, पैर और डंडे बरसाने लगे। सिपाही भाग कर बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने दौड़ा- दौडा कर पिटाई की। घटना देख कर आस-पास के लोग और कुछ राहगीर रुक गए और बीच-बचाव किया। मनबढ़ों ने डंडे से प्रहार कर कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित सिपाही ने डायल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक मनबढ़ युवक मौके से भाग गए। पीड़ित सिपाही ने दो नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपित निहाल सिंह, प्रवीण यादव सहित दस अज्ञात पर बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है।