फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   manabadhon ne rod se kishor ka sir phoda

मनबढ़ों ने रॉड से किशोर का सिर फोड़ा

Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
manabadhon ne rod se kishor ka sir phoda
मनबढ़ों ने रॉड से किशोर का सिर फोड़ा
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने दो लोगों पर दर्ज कराया मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट का केस
संतकबीरनगर। दो दिन पहले शहर के गोला बाजार में किशोर की लोहे के रॉड से प्रहार कर मनबढ़ों ने सिर फोड़ दिया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा गांव निवासी जोखन प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा अवाविल सिंह गौतम खलीलाबाद में दसवीं में पढ़ता है। बेटा 25 जून को शैयांस गुप्ता के घर गया था। दोनों कॉपी किताबा खरीदने के लिए गोला बाजार गए थे। उसी दौरान बाइक से शाहिद खान और करन वर्मा पहुंच गए। आरोप है कि उन लोग ने बेटे को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। लोहे के रॉड से बेटे के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। बेटे का सिर फूट गया।
विज्ञापन

बाद में घटना देखकर भीड़ जुट गई। आरोप है कि लोग उसके बेटे को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भाग गए। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में शाहिद खान और करन वर्मा के खिलाफ मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed