{"_id":"6663069786cebd730201a1c2","slug":"man-who-jumped-into-the-river-found-by-police-while-having-fun-at-his-aunt-house-in-sant-kabir-nagar-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोसे के लायक नहीं भीम चंद्र: जिसे रात दिन नदी में खोजती रही पुलिस वो मौसी के घर मौज मस्ती करता हुआ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोसे के लायक नहीं भीम चंद्र: जिसे रात दिन नदी में खोजती रही पुलिस वो मौसी के घर मौज मस्ती करता हुआ मिला
Fri, 07 Jun 2024 06:39 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:39 PM IST
सार
पुलिस ने भीम चंद्र से पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मुखलिसपुर पुलिस चौकी के सिपाही और चोलखरी गांव के लोगों ने बताया कि भीम चंद्र घर वालों को डराने के लिए कभी फसरी तो कभी हाथ कांटने जैसा काम करता रहा है।
विज्ञापन
भीम चंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के संत कबीर नगर स्थित महुली थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक ने मुखलिसपुर पुल से कुआनो नदी में बुधवार की रात छलांग लगा लिया था। जिससे सनसनी फैल गई थी। गुरुवार को पूरे दिन धनघटा और महुली पुलिस गोताखोरों से नदी धारा में तलाशी अभियान चलाया। देर शाम लापता युवक धनघटा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर पर मौज मस्ती करता हुआ मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को परिजन को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के सुरैना गांव निवासी अरुण कुमार बुधवार रात करीब 10 बजे मुखलिसपुर पुल पर खड़े होकर जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा। राहगीर और स्थानीय लोग शोर सुनकर पहुंच गए। अरुण ने अपने मामा भीम चंद्र के कुआनो नदी में छलांग लगा लेने की बात कही। देर रात तक टॉर्च जला कर भीम चंद्र की तलाश की गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अरूण ने डायल 112 को सूचना दी। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। अगले दिन गुरुवार आठ बजे महुली और धनघटा पुलिस पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतरा गया। भीम चंद्र की खोज में नदी में घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन भीम चंद्र का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
अभी पुलिस सर्चिंग अभियान तेज करने की रणनीति बना ही रही थी कि सूचना मिलती है कि भीम चंद्र क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के वहां मौजूद है। पुलिस ने भीम चंद्र से पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मुखलिसपुर पुलिस चौकी के सिपाही और चोलखरी गांव के लोगों ने बताया कि भीम चंद्र घर वालों को डराने के लिए कभी फसरी तो कभी हाथ कांटने जैसा काम करता रहा है। इस बार वह नदी में कूदा और तैरकर रिश्तेदार जो मौसी लगती है के घर जाकर आराम से सोया गया। पुलिस और घर वालों को इस तरह से परेशान करने वाले युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। वहीं युवक से जब पूछा गया तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन