फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Make sure to follow traffic rules'

‘ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें’

Wed, 11 Jan 2017 11:45 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 11 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
"Make sure to follow traffic rules'
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को सेंट थामस स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सेंट थामस इंटर कालेज नेदुला में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि खुशियों के पल, खुशियों में बने रहने दें, इसके लिए बच्चे, अभिभावक व समाज के अन्य लोग सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक लोग घर में रहते हैं तब तक सुरक्षित रहते हैं, लेकिन ज्यों ही हम सड़क पर निकलते हैं तो थोड़ी ही लापरवाही हमें असुरक्षित महसूस करा देती है। सड़क पर यात्रा करते समय लालबत्ती होने पर रुकें, पीली बत्ती पर चलने के लिए तैयार हों और हरी बत्ती होने पर ही चलें। सड़क पर हमेशा बाएं से चले। साथ ही सड़क पर बने निशानों का भी ध्यान रखें। पुलिस अधीक्षक  हीरालाल ने कहा कि यह कार्यक्रम पुलिस विभाग यातायात विभाग के साथ संयुक्त रूप से आयोजित कर रहा है। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं। 
विज्ञापन


दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातें न करें। रेलवे फाटक बंद होने पर रेलवे लाइन पार न करें। यदि ऐसा करेंगे तो यात्रा सुरक्षित होगी। संचालन कर रहे डॉक्टर डीसी पांडेय ने कहा कि देश के विकास में सड़कों का विकास अहम है। सबके जीवन की सुरक्षा में यातायात नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर आरके विश्वकर्मा, एआरटीओ अंकिता शुक्ला, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सीओ खलीलाबाद प्रमोद कुमार, सेंट थामस विद्यालय के स्थानीय प्रबंधक गिरीश राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed