फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mahuli police did a foot march

Sant Kabir Nagar News: महुली पुलिस ने किया पैदल मार्च

Sun, 15 Feb 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mahuli police did a foot march
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। महाशिवरात्रि को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य शनिवार को थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय ने क्षेत्र के मोलनपुर, काली जगदीशपुर, पिडिया बाजार, नाथनगर, मुखलिसपुर, मुडियारी आदि स्थानों पर पैदल मार्च की। इसके साथ शिव मंदिरों का भ्रमण कर शांतिपूर्वक व सौहार्द पूर्ण पर्व मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिरों व प्रमुख चौराहा पर पुलिस का पहरा रहेगा। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। त्योहार के दौरान उत्पात मचाने, हूटिंग करने तथा छेड़छाड़ जैसे घटना से बचने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। अगर किसी ने इस तरह की हरकत की तो उसके साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज मोलनापुर अनिल पांडेय, सोमनाथ मिश्रा, अजीत, ऋषभ शुक्ला, अरविंद आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed