फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   mahila shikshamitra died in accident

स्कू टी सवार महिला शिक्षामित्र को ट्रक ने रौंदा

Wed, 27 Apr 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
mahila shikshamitra died in accident
महुली थाना क्षेत्र के घोरही गांव के पास हादसे में ट्रक मे फसी शिक्षामित्र की स्कूटी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
स्कू टी सवार महिला शिक्षामित्र को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन

भाग रहे चालक को भीड़ ने पकड़ कर पीटा, छुड़ाने के प्रयास के दौरान पुलिस से की धक्का-मुक्की
भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर किया क्षतिग्रस्त, सड़क पर भीड़ के डटे रहने से डेढ़ घंटे प्रभावित रहा आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर महुली क्षेत्र के घोरही गांव के पास बुधवार की शाम को ट्रक के रौंदने से स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने ट्रक पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़ कर पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस को चालक को छुड़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर तीन थाने की पुलिस पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

टुंगपार गांव की रहने वाली 35 वर्षीय चंद्रावती पत्नी गिरजेश प्राथमिक विद्यालय पानाराम में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। बुधवार की शाम को वह अपनी ससुराल टुंगपार से स्कूटी से मायके घोरही गांव जा रही थीं। जैसे ही घोरही गांव के पास पहुंची कि उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक में स्कूटी फंस गई थी और ट्रक चालक ने कुछ दूरी तक शिक्षामित्र को घसीट दिया। हादसे में मौके पर ही शिक्षामित्र की मौत हो गई। शिक्षामित्र ने हेलमेट पहना था। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया। उसे आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई की। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और ट्रक पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर महुली एसओ केडी सिंह, कोतवाल विजय नारायन प्रसाद और एसओ धनघटा विनय पाठक सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक को छुड़ाने की कोशिश की तो लोगों ने धक्का-मुक्की की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस चालक को छुड़ाकर अस्पताल ले गई। करीब डेढ़ घंटे तक भीड़ मौके पर जुटी रही। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और भीड़ को हटाया। तब जाकर रास्ता साफ हुआ। मायके वालों ने बताया कि बेटी चंद्रावती ने यहीं पर घर बनवाने के लिए जमीन ली थी। घर का निर्माण कराने की तैयारी कर रही थी। मायके और ससुराल के लोग घटना से गमगीन थे। एसओ केडी सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। लोगों को समझाकर शांत कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed