फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Maghar's youth dies in accident

हादसे में मगहर के युवक की मौत

Sun, 02 Jan 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Maghar's youth dies in accident
हादसे में मगहर के युवक की मौत
विज्ञापन

- राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर (संतकबीरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंचे इंडस्ट्रीयल एरिया चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला काजीपुर निकट शाही जमा मस्जिद निवासी 24 वर्षीय रफीक उर्फ सोनू पुत्र शफीक अहमद रविवार को अपने एक दोस्त के साथ बाइक से खलीलाबाद से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे लोग हाईवे स्थित एक होटल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रफीक अहमद उर्फ सोनू की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के चाचा रईस अहमद ने मृतक की पहचान अपने भतीजे रफीक अहमद के रूप में की। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
मगहर के मोहल्ला काजीपुर निकट शाही मस्जिद निवासी मृतक रफीक अहमद उर्फ सोनू मां- बाप का इकलौता बेटा था। वह खलीलाबाद स्थित बरदहिया बाजार में कपड़े का कारोबार करता था, जबकि पिता शफीक अहमद लुधियाना में रहकर मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। मृतक के चाचा रईस अहमद ने बताया कि भतीजा रफीक अहमद उर्फ सोनू की शादी ईद के बाद होने वाली थी। उसकी मां रहना खातून व बड़ी बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed