फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   maghar police chauki will be made thana

मगहर चौकी को थाना बनाने का भेजा गया प्रस्ताव : एसपी

Sun, 05 Sep 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
maghar police chauki will be made thana
मगहर चौकी को थाना बनाने का भेजा गया प्रस्ताव : एसपी
विज्ञापन

एसपी ने मगहर चौकी परिसर में बने गेस्ट हाउस व चौकी प्रभारी आवास का उद्घाटन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र की मगहर पुलिस चौकी परिसर में बनकर तैयार गेस्ट हाउस व पुलिस चौकी प्रभारी आवास का उद्घाटन रविवार को एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने फीता काटकर किया। इस दौरान पुलिस चौकी परिसर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया।

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि चौकी परिसर का विस्तार होने से पुलिस कर्मियों को रहने के लिए आवास मिला है। इसके साथ ही आने वाले फरियादियों के बैठने की भी सुविधा होगी। गेस्ट हाउस बनने से बाहर से आने वाले महत्वपूर्ण लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इस दौरान मौजूद नगर के संभ्रांत नागरिकों ने मगहर पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी अथवा थाना बनाए जाने की मांग की। जिस पर एसपी ने बताया कि मगहर पुलिस चौकी को थाना बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार, एसएसआई राकेश मिश्रा, चौकी प्रभारी हरिनारायण दीक्षित, चौकी इंचार्ज बाघनगर आनंद कुमार सिंह, एसआई आशुतोष मणि त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रियल एरिया गयासुद्दीन, एसआई अयोध्या सिंह, प्रतिभा सिंह, दीवान वशिष्ठ नरायन श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, फैज खान फैजी, दीवान आनंद दूबे, दीवान फैज खान, राम आसरे, सुरेन सिंह, राजीव यादव, त्रिलोकीनाथ वर्मा, तनवीर अहमद, सोनू पटेल, विष्णु भगवान, अजय कुमार, प्रमोद राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed