फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   maghar latest news

नवनिर्मित भवन की नींव और फर्श के नीचे की मिट्टी खिसकी

Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
maghar latest news
नवनिर्मित भवन की नींव और फर्श के नीचे की मिट्टी खिसकी
विज्ञापन

- कबीर चौरा परिसर में बने भवन की गुणवत्ता की खुली पोल
- बारिश में मिट्टी खिसकने से भवन को नुकसान पहुंचने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर चौरा परिसर मगहर में निर्मित प्रदर्शनी और व्याख्यान भवन के पिछले हिस्से के नींव और फर्श की मिट्टी खिसक गई है। इससे कार्य की गुणवत्ता की जहां पोल खुल गई, वहीं भवन को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है।
सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली को पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर है। प्रधानमंत्री की ओर तीन साल पूर्व कबीर चौरा परिसर में कबीर अकादमी समेत कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई थी। स्वदेश दर्शन के अंतर्गत कुल तीन कार्यदाई संस्था के जरिए विभिन्न विकास के कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था वाप्कोस के की ओर से कराए जा रहे कुल 20 प्रोजेक्टों में एक वर्ष पूर्व बने प्रदर्शनी और व्याख्यान भवन के पिछले हिस्से की नींव की मिट्टी व फर्श की मिट्टी बरसात में बह गई है। जिससे भवन को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। मौके पर कार्य करा रहे ठेकेदार का कहना है कि भवन की नींव के पिलर के साथ ब्रिक का कार्य होना चाहिए था, लेकिन वाप्कोस द्वारा इस कार्य को नहीं कराया गया। जिसकी वजह से भवन के प्लिंथ बीम के नीचे से मिट्टी खिसक गई है। जिससे भवन के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने पर मंगलवार को वाप्कोस के एक्सपर्ट इंजीनियर सुनील सिंह मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बरसात की वजह से ऐसा हुआ है। बाद में मिट्टी लगा दी जाएगी। भवन को नुकसान होने के बारे में सवाल पर कुछ नहीं बोले। इस संबंध में डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि मौके के हालात का निरीक्षण करके जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed