{"_id":"5f5cfbd88ebc3e4d6a6f9e48","slug":"maghar-kanha-house-latest-news-khalilabad-news-gkp3653114196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल : कान्हा हाउस के पशुओं को नहीं होगी चारे की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल : कान्हा हाउस के पशुओं को नहीं होगी चारे की कमी
विज्ञापन

- नगर पंचायत कर्मी घर-घर से इकट्ठा करेंगे बचा हुआ खाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत के कान्हा हाउस में पल रहे पशुओं को अब भोजन की कमी नहीं होगी। नगर पंचायत कर्मी लोगों के घर-घर से बचे हुए खाना को इकट्ठा करके कान्हा हाउस पहुंचाएंगे। चेयरमैन ने लोगों ने कूड़ेदान में खाना फेंकने के बजाए कर्मचारियों को देने की अपील की है। कान्हा हाउस में अभी 42 पशु मौजूद हैं।
सभासद त्रिलोकीनाथ वर्मा ने बताया कि नगर में स्थित कान्हा हाउस में रह रहे 42 पशुओं को चारे की व्यवस्था न होने से उनमें दुर्बलता आ रही है। नगर पंचायत मगहर चेयरमैन संगीता वर्मा ने बताया कि बजट के अभाव में चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए कई बार शासन को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसलिए नगर प्रशासन ने नई पहल की शुरुआत की है। नगर पंचायत के कर्मचारी सुबह व शाम ठेला लेकर नगर के प्रत्येक घरों के सामने पहुंचकर सीटी बजाकर घर के बचे हुए भोजन को इकट्ठा करेंगे और इसे कान्हा हाउसे पहुुंचाएंगे। इससे नगर की सड़कों पर गंदगी तो कम होगी ही पशुओं के भोजन की भी व्यवस्था हो जाएगी।