फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lover killed his girlfriend with Brother in sant kabir nagar

खौफनाक वारदात: प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर प्रेमिका का किया था कत्ल, वजह जानकर हो जाएंगे दंग

Sat, 12 Mar 2022 02:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2022 02:58 PM IST
सार

प्रेमी ने बस्ती जिले की युवती से शादी की तो प्रेमिका जीवन गुजारने के लिए करने लगी दस लाख रुपये की मांग। बेहोशी की हालत में प्रेमिका को नमक और ईटों के साथ बेडशीट में लपेट कर गट्ठर बनाकर कुएं में फेंक दिया था।
 

विज्ञापन
lover killed his girlfriend with Brother in sant kabir nagar
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के प्रेमी ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर प्रेमिका का कत्ल किया था। प्रेमी ने जब दूसरी युवती से शादी कर ली और इसकी जानकारी प्रेमिका को हुई तो विरोध जताने लगी। जीवन गुजारने के लिए प्रेमी से दस लाख रुपये की मांग की। रकम न देनी पड़े, इसलिए प्रेमी ने भाई के साथ मिलकर साजिश रची थी। नशीली दवा खिलाकर अचेत अवस्था में प्रेमिका के हाथ, पैर बांधकर नमक और ईंटों के साथ पैक कर बेडशीट में लपेटकर कुएं में फेंक दिया था। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में प्रेमी ने सच्चाई बता दी।

विज्ञापन


कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि भैसा सेहरी गांव के सीवान में स्थित कुएं में सोमवार को युवती की लाश मिली थी। युवती की लाश रस्सी में नमक की बोरी और ईंट के टुकड़े के साथ कुएं में डाली गई थी। सेहरी के रहने वाले विकास चौधरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने के प्रयास के मामले में केस दर्ज था। बुधवार को शव की शिनाख्त 23 वर्षीय मंदाकिनी के रूप में हुई थी। पीड़ित पिता ने गांव के ही प्रेमचंद चौधरी पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप मढ़ा था।
विज्ञापन


विवेचना के बाद दर्ज मुकदमे में प्रेमचंद चौधरी को नामजद किया गया। शुक्रवार को टेमा के पास से प्रेमी प्रेमचंद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घरवालों की मर्जी के विपरीत मंदाकिनी को वर्ष 2019 में अपने साथ लेकर आया और शहर के बंजरिया मोहल्ले में किराए के कमरे में बतौर पत्नी की तरह से रखा। जीविकोपार्जन के लिए मनियरा के पास मोटर पार्ट की दुकान खोला था। छह फरवरी 2022 को चुपके से बस्ती जिले के सोनहा क्षेत्र की युवती से उसने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 फरवरी को प्रेमिका मंदाकिनी को इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगी। धमकी देकर जीवन गुजारने के लिए दस लाख रुपये की मांग करने लगी। इनती बड़ी रकम देने में वह समक्ष नहीं था। 27 फरवरी की रात मंदाकिनी की तबीयत खराब हो गई। बार-बार विरोध की वजह से वह परेशान हो गया और मंदाकिनी को रास्ते से हटाने के लिए छोटे भाई शिवचंद चौधरी के साथ साजिश रची। 28 फरवरी को मेडिकल स्टोर से बीपी मरीज को दी जाने वाली दस गोली खरीदी। प्रेमिका की तबीयत खराब थी, जिसकी वजह से दवा बताकर दो गोली उसे खिला दी।

रात में भैसा सेहरी के सीवान स्थित कुएं के पास बाइक से लेकर प्रेमिका को गया। वहां पूर्व में खरीदी बीपी की आठ गोली दवा और खिला दी। उसके कहने के मुताबिक भाई शिवचंद रस्सा, ईंट, प्लास्टिक का पीले रंग का बोरा, काले रंग का गमछा, सात पैकेट नमक, धारीदार रंगीन तौलिया, डबल बेड की चादर लेकर पहुंच गया। मिलकर आरोपी ने प्रेमिका के हाथ पैर बांध दिए। बोरे में नमक और ईंटों के साथ पैक कर दिया। तौलिए, गमछे और बेडशीट में लपेट कर गट्ठरनुमा बांधकर प्रेमिका को बेहोशी की हालत में कुएं में फेंक दिया, ताकि वह डूब जाए और कोई सबूत न मिले। खुद और प्रेमिका के मोबाइल को रास्ते में हाईवे पर फेंक दिया।


एक और दो मार्च को वह खुद कुएं के पास यह देखने गया था कि प्रेमिका की लाश कहीं ऊपर तो नहीं आई है। सोमवार को जब शव पुलिस को मिला तो उसे लगा कि वह आरोपी हो जाएगा। इसी वजह से भागने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए मुख्य आरोपित प्रेमचंद चौधरी को जेल भेज दिया गया। जबकि उसके आरोपी छोटे भाई शिवचंद की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed